मुंगेली: महिला संबंधी अपराध में मुंगेली पुलिस के द्वारा लगातार गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में
नाबालिग अपहृता को बहला-फुसला कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी दीपक वैष्णव को लालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, साथ ही नाबालिग अपहृता को जिला ऐल्लुर आग्री पल्ली, आंध्रप्रदेश से किया गया बरामद,
घटना के सम्बंध में लालपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार में 13 सितम्बर को प्रार्थी ने उसकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट थाना लालपुर में दर्ज कराई थी पुलिस ने मामले में धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से नाबालिग अपहृता एवं संदेही आरोपी दीपक वैष्णव जिला ऐल्लुरी आग्री पल्ली आंध्रप्रदेश में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर दबिश देकर नाबालिग अपहृता को आरोपी दीपक वैष्णव के कब्जे से बरामद किया। आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि, 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विरेन्द्र क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक गुलाब सिंह, आरक्षक तीजराम यादव, आरक्षक रवि मिंज, महिला आरक्षक 381 दुर्गा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




