धमतरी पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर लगातार “नशा मुक्त धमतरी” के तहत चलाई जा रही है जागरूकता अभियान, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम खरेंगा,एवं एनएसएस के शिविर कुकरेल में *नशामुक्त अभियान* के तहत कार्यक्रम किया गया जहाँ ग्राम खरेंगा,एवं एनएसएस शिविर कुकरेल के छात्र छात्राओं को नशा के प्रति जागरूक किया गया।
नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गयी तथा बच्चों को पुलिस के प्रति भय कम कर अपराधों के प्रति सजग रहने कहा गया।
विधिक सहायता के सम्बंध में भी जानकारी प्रदान की गयी।
धमतरी पुलिस द्वारा ग्राम खरेंगा,एवं एनएसएस शिविर कुकरेल में “नशामुक्त धमतरी” में अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य आज के युवा पीढ़ी को नशे दुष्प्रभाव तथा उससे नशे से बढ़ते अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
सामुदायिक पुलिसिंग व नशा उन्मूलन कार्यक्रम *”नशामुक्त धमतरी”* के अंतर्गत नशा उन्मूलन के तहत गुढ़ाखु,गांजा ,बीड़ी, सिगरेट, सिलोशन एवं सीरिंज से नशे लेने पर,होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया।
क्योंकि नशे में वाहन चलाने चलाने वालों की हो रही दुर्घटना को देखते हुए यह अभियान व्यापक तौर पर पूरे जिले में चलाया जा रहा है।
छात्र छात्राओं को *नशामुक्त अभियान* के बारे में बताते हुए कहा कि आज से सभी अपने-अपने परिवार, रिस्तेदारों,दोस्तों के यहां अगर नशे का सेवन करते होंगे तो उनको नशे के सेवन से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बतायें, ताकि नशे का सेवन करना छोड़ दें।
नशे से दूरी, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने व और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की सलाह दिया गया।
एनएसएस शिविर कुकरेल के छात्र छात्राओं को नशा के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया एवं नशे से दूर रहने कहा गया।
ग्राम खरेंगा के ग्राम वासियों को यह भी बताया गया,अगर कोई आस पास या जान पहचान के व्यक्ति ज्यादा ही नशे कि लत में है तो उनका काउंसलिंग कर नशा मुक्ति केंद्र ले जाकर उनको नशे से निजात दिलाया जायेगा।
नशा मुक्ति से परिवार को टूटने से बचाया जा सकता है,नशे से हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है,आज के युवा पीढ़ी को नशा के गिरफ्त में जाने से रोका जा सकता है,आज के लाखों युवा ड्रग्स के शिकार हो रहे हैं,जिसके चलते हत्या लूट डकैती जैसे जनघन्य अपराध कर रहे हैं । जिसको रोकना बहुत ही जरूरी है ।
इस अभियान का यही मकसद है धमतरी के लोगों को नशा मुक्त करने के लिये जागरूक करना है।
धमतरी जिले को नशा मुक्त करने की दिशा में धमतरी पुलिस का प्रयास लगातार जारी रहेगी।
उक्त नशामुक्त कार्यक्रम में क्रांति कुमार भारती सिविल जज, सचिव ज़िला विधिक प्राधिकरण,डीएसपी.श्रीमती रागिनी मिश्रा,कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस,विद्यालयीन स्टाफ़, शक्ति टीम उपस्थित रहे।




