Advertisements

VIDEO : बेइंतेहा मोहब्बत का ख़ौफ़नाक अंत,त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में प्रेमी ने प्रेमिका की बीच सड़क पर दिन दहाड़े कुल्हाड़ी से मार कर दी थी हत्या,स्वास्थ्य विभाग में सी.एच.ओ. के पद पर पदस्थ थी प्रेमिका,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के खारी झरिया पुल के पास गुरुवार की दोपहर दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है मामले में पुलिस ने मृतिका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में प्रेमी ने प्रेमिका की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी
मृतिका युवती देवकी चक्रेश स्वास्थ्य विभाग में सी.एच.ओ. के पद पर ग्राम कटंगखार में पदस्थ थी ,

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना कुनकुरी को सूचना मिला कि खारीझरिया श्रीनदी पुल के पास एक अज्ञात युवती को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिया गया है , इस सूचना पर कुनकुरी पुलिस के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर तस्दीक किया गया , मौके पर एक लड़की पेट के बल लेटी हुई , सिर में कुल्हाड़ी से मारने से खून निकला , खून से सना हुआ कुल्हाड़ी एवं लड़की का स्कूटी , गमछा मौके पर मिला , जिसे जप्त किया गया । प्रथम दृष्टिया हत्या का मामला प्रतीत होने पर मौके पर मर्ग इंटीमेशन की कार्यवाही कर शव का पी . एम . कराया गया एवं रिपोर्ट में अपराध घटित होना पाये जाने पर धारा 302 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मृतिका के मोबाईल के माध्यम से उसकी पहचान देवकी चक्रेश निवासी टांगरगांव के रूप में हुई , जो कटंगखार में सी.एच.ओ. के पद पर पदस्थ थी ।

मृतिका के परिजनों द्वारा मनोज कुमार निवासी देवरी के साथ प्रेम संबंध होने पर उस पर संदेह किये ।

प्रकरण की विवेचना दौरान तत्काल थाना कुनकुरी द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु दीम बनाकर रवाना किया गया जो मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से पतासाजी कर मनोज कुमार को जशपुर नगर से अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया । मनोज कुमार से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में बताया कि उसका देवकी चक्रेश के साथ पिछले 3-4 साल से प्रेम संबंध है एवं लगातार मिलना – जूलना होता है , वे दोनों कुछ माह रायपुर में साथ में रह रहे थे । मृतिका का से वापस आ 08-10 माह पूर्व सी . एच.ओ. के पद पर कटंगखार में नौकरी लग जाने पर मृतिका रायपुर गई एवं कुछ दिन बाद मनोज कुमार भी वापस गांव में आ गया । मृतिका का नौकरी लग जाने के बाद

 

उसके व्यवहार में परिवर्तन होने पर आरोपी मनोज कुमार को संदेह होने लगा कि मृतिका का किसी अन्य के साथ प्रेम संबंध है । आरोपी मनोज कुमार कम्प्यूटर बैकग्राउंड का होने से यह मृतिका के बहादुसअप अकाउंट को हैक कर लिया एवं उसके सारे चैट को पढ़ने लगा एवं आरोपी मनोज कुमार का संदेह यकीन में बदल गया । आरोपी मनोज कुमार बदला लेने की भावना से 22 सितम्बर को मृतिका एवं आरोपी दोनों अपने अपने साधन स्कूटी एवं मोटर सायकल से कुनकुरी शॉपिंग के नाम पर निकले एवं आरोपी के द्वारा श्रीनदी खारीझरिया पुल के पास मृतिका की स्कूटी को रोककर अपने त्रिकोणीय प्रेम संबंध के बारे में मृतिका से पूछताछ किया जो मृतिका द्वारा कुछ नहीं बोलने पर गुस्से में आकर आरोपी मनोज कुमार ने अपने पास गमछा में छिपाकर रखे लोहे का कुल्हाड़ी से मृतिका के सिर में ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे मौके पर उसकी मृत्यु हो गई । मृतिका की मृत्यु हो जाने के पश्चात् मनोज कुमार वहा से जशपुर की ओर भाग गया था , जिसे पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया गया , पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल , लोहे का कुल्हाड़ी , 01 नग मोबाईल , गमछा , घटना समय पहने कपड़े को जप्त किया गया ।

आरोपी का कृत्य धारा 302 भा.द.वि. का पाये जाने पर आरोपी मनोज कुमार उम्र 23 साल निवासी देवरी चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उ.नि. भास्कर शर्मा , स.उ.नि. रामजी साय पैकरा . स.उ.नि. मानेश्वर साहनी , आर . चंद्रशेखर बंजारे , आर .नंदलाल यादव , आर . विनोद तिकी , आर . जितेन्द्र गुप्ता , आर . संतोष राम एवं न . सै . अजय श्रीवास्तव की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!