Advertisements

वार्ड ब्वॉय ने की महिला डॉक्टर की हत्या की कोशिश।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

महाराष्ट्र: के नासिक में एक निजी अस्पताल के वार्ड ब्वॉय ने डांटे जाने पर महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक वार्ड ब्वॉय ने प्रेमिका के सामने डांट-डपट किए जाने पर कैंची से वार कर एक महिला डॉक्टर को गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह घटना गंगापुर रोड पर निम्स अस्पताल में हुई थी. घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीड़ित डॉक्टर सोनल दराडे ने वार्ड ब्वॉय और उसकी प्रेमिका को डांटा था. इससे नाराज वार्ड ब्वॉय ने उसके गले और पेट पर दो कैंची से हमला कर दिया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर दराडे की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं. अधिकारी ने कहा, “आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है.” पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा है कि डॉक्टर सोनल दराडे की हालत में सुधार होने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!