Advertisements

हमर बेटी हमर मान’’ कार्यक्रम के तहत् पुलिस अधीक्षक स्कूली बच्चों से कर रहे मुलाकात, कर कैरियर गाइडेंस एवं सायबर एवं सायबर के प्रति कर रहे जागरूक।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

 

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा आज दिनांक 20.01.2023 को थाना सोमनी क्षेत्र टेडेसरा में रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी द्वारा चलाये जा रहे अभियान “हमर बेटी हमर मान” कार्यक्रम के तहत् बालक/बालिकाओ से मिलकर एस.पी. ठाकुर द्वारा उनको सुरक्षा सुनिश्चित करने अभिव्यक्ति एप, घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, सायबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, कैरियर गाईडेंस के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओ के डिसीप्लीन की तारीफ भी किया, नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा से समाज और परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को बताकर नशे से दूर रहने की समझाईस दी गई। सायबर अपराध से बचने के लिए फेसबुक, वाट्सअप, इस्टाग्राम, टेलीग्राम में अंजान व्यक्ति से फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करने, अपना फोटो, विडियों, आधार नम्बर, ओटीपी, सीव्हीव्ही दूसरो को शेयर न करने, अंजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गये लिंक को टच ना करें। किसी प्रकार की उत्पीड़न लैंगिक शोषण होने पर अभिव्यक्ति एप के माध्यम से शिकायत करने की समझाईश दी गई तथा यातायात के नियमों की जानकारी दिया गया साथ ही बच्चों को उच्च शिक्षा पाने व अपने सपनों को साकार करने हेतु मेहनत संघर्ष करने की शिक्षा एवं मार्गदर्शन दिये। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) पद्मश्री तंवर, डीएसपी नेहा वर्मा एवं रक्षा टीम द्वारा कार्यक्रम में सम्लित होकर बालक/बालिकाओं को किसी प्रकार के हमला से बचने के उपाय कराटे के स्टेप्स आदि प्रदर्शन कर उनका मनोबल बढ़ाया और अभिव्यक्ति एप उनके मोबाईल में डाउनलोड करवाया गया।

उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) पद्मश्री तंवर, डीएसपी नेहा वर्मा, रक्षा टीम पुलिस, रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रचार्य मुग्धा डेनियल, उप प्रचार्य रोसमेरी सैगुअल एवं मेजेजमेन्ट सुलोचना यादव उपस्थित थे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!