रायपुर Amit Shah शनिवार को राजधानी Raipur पहुंचे, जहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर Vishnu Deo Sai ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री का अभिनंदन किया और प्रदेश आगमन पर उनका स्वागत करते हुए विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।
केंद्रीय गृह मंत्री के रायपुर आगमन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी। एयरपोर्ट परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। श्री अमित शाह के दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बताया जा रहा है कि गृह मंत्री श्री शाह अपने प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा संगठनात्मक एवं प्रशासनिक विषयों पर वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।




