Advertisements

केंद्रीय मंत्री: केंद्रीय मंत्री रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे, पायलट कार पलटी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

पटना: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे रविवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। बिहार के बक्सर से पटना लौटते समय केंद्रीय मंत्री के काफिले में शामिल पुलिस की एक कार पलट गई। इसके ठीक पीछे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की कार थी। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई। घायल पुलिसकर्मियों को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अस्पताल लेकर गए. इस हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे दुर्घटना में बाल-बाल बच गए हैं। वह जब बक्सर से पटना लौट रहे थे, उसी दौरान पायलट कार पलट गई। इस हादसे में 4 पुलिसकर्मी समेत 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जिस दौरान ये हादसा हुआ, उस दौरान काफी अंधेरा था और लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों की मदद करने के लिए खुद अश्विनी चौबे भी गाड़ी से नीचे उतर आए और फिर लोगों ने उन्हें सहारा देकर गाड़ी में बिठाया।

 

 

 

 

ये हादसा बक्सर के कोरानसराय में हुआ है। जो कार पलटी है, वह केंद्रीय मंत्री की कार के आगे चल रही थी और ये एक पायलट कार थी। कार पलटने की जो तस्वीर सामने आई है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें बैठे हुए लोगों को गंभीर चोट आई होगी।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!