Advertisements

VIDEO :  गरीबों के निवाले की रक्षक बनी पुलिस,पीडीएस दुकान में चावल की चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन भी जप्त,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर जिले के गढ़गम्हरिया पीडीएस दुकान से 50 कट्टा चावल की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है । पकड़े गए आरोपी के पास से 50 कट्टा चावल सहित चोरी में प्रयुक्त एक स्कोर्पियो गाड़ी को जब्त किया गया।

दरअसल, जशपुर जिले के गढ़गम्हरिया पीडीएस दुकान में बीते दिन चोरी की घटना घटित हुई थी. दुकान में 575 बोरी चावल रखा हुआ था. देर रात को तीन चोरो ने बाउंड्री व गेट का ताला को लोहे की रॉड से तोड़लर दुकान में रखें 50 बोरी चावल को चोरी कर फरार हो गया. सोसायटी के सेल्समैन प्रवीण कुजूर जब दूसरे दिन दुकान गया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था. चावल की गिनती कर मिलान की गई तो 50 बोरी कम पाया गया । जिसपर प्राथी ने सिटी कोतवाली जशपुर में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने सेल्समैन प्रवीण के बयान पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से लगातार पतासाजी की जा रही थी. जहां एक संदेही आरोपी रंजीत राम निवासी गढ़ागम्हरिया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि वह दिनांक 27 नवम्बर के शाम को अपने दोस्त देवेश भगत निवासी गढ़ागम्हरिया से मिला और उसने देवेश भगत से मिलकर सोसायटी से पी.डी.एस. चावल चोरी करने की योजना बनाये एवं योजना के तहत् दोनों रात्रि करीबन 10ः30 बजे एक लोहे का राॅड लेकर गढ़ा गम्हरिया स्थित पीडीएस सोसायटी के पास गये और दोनों ने मिलकर सोसायटी के दरवाजा में लगा ताला को राॅड से तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश कर वहां से 50 बोरा चावल को चोरी कर निकालकर सोसायटी के बगल में स्थित एक कमरा में रखे, उसके बाद रात्रि लगभग 11ः30 बजे अपने परिचित निर्दोश तिर्की निवासी बाधरकोना को फोन करके बुलाने पर निर्दोष तिर्की वहां स्कार्पियो वाहन लेकर रात्रि करीब 12 बजे आया। निर्दोश तिर्की को वे 50 बोरी चावल चोरी करने की बात बताये एवं चावल बेचने पर हिस्सा देंगें चावल को उनलोगों के घर पहूंचाने में मद्द करे इस पर वह तैयार हो गया एवं 25-25 बोरा को रंजीत राम एवं देवेश भगत के घर पहुंचाया। आरोपी रंजीत राम उर्फ टुन्नू उम्र 33 साल, 2-देवेश भगत उम्र 29 साल दोनों निवासी गढ़ागम्हरिया, एवं 3-निर्दोश तिर्की उम्र 40 साल सा. जकबा हाॅल बाधरकोना को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया उनके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया एवं उनके कब्जे से चोरी का चावल 50 बोरी जप्त किया गया। सभी आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 30.11.2023 को गिरफ्तार कर दिनांक 01.12.2023 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

   प्रकरण की विवेचना एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक रविशंकर तिवारी, प्र.आर. कार्तिक भगत, आर.धीरेन्द्र मधुकर, आर. हेमंत कुजूर, आर. विनोद तिर्की, आर. शोभनाथ सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!