VIDEO: रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए KTM बाइक सवार स्कॉर्पियो में जा घुसे, दो युवक गंभीर घायल परिजनों का आरोप,घायल अस्पताल पहुंचे तो वार्ड बॉय नदारद,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया चौराहे से पहले जशपुर गेट के पास बुधवार शाम सड़क हादसे में KTM बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे से एक को अंबिकापुर रेफर किया गया है,जानकारी के अनुसार, दोनों युवक तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए बाइक दौड़ा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो से आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक दूर जा गिरे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक गम्हरिया चौक के आसपास कई बार रफ्तार में बाइक दौड़ाते देखे गए थे। गम्हरिया गेट की ढलान पर आते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी KTM बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं।

 

घायलों की पहचान बियश राम (19 वर्ष) और सूरज सिंह (21 वर्ष), निवासी दरबारी टोली के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। सूरज सिंह के पैर में गंभीर फ्रैक्चर होने पर चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि बियश राम को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अस्पताल में लापरवाही का आरोप

घायलों के परिजनों ने जिला चिकित्सालय में अव्यवस्था का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब घायल अस्पताल पहुंचे तो वार्ड बॉय मौजूद नहीं था, जिससे स्ट्रेचर पर वार्ड तक ले जाने में परेशानी हुई। इस लापरवाही पर परिजनों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है और अस्पताल प्रशासन के प्रति असंतोष जताया।

वही मामले मे जिला अस्पताल के सिविल सर्जन विपिन इंदवार ने बताया कि कुछ कर्मचारी दिवाली के दूसरे दिन बासी में आने को लेकर इधर-उधर हो सकते हैं लेकिन सब ड्यूटी पर तैनात थे सभी को बुलाया गया था, दोनों लड़को का इलाज जारी है,

सिटी कोतवाली पुलिस ने KTM बाइक और स्कॉर्पियो दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाह स्टंटबाजी थी।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!