रायपुर में जगह जगह दुकानें बंद, विश्व हिंदू परिषद का आज छत्तीसगढ़ बंद, बेमेतरा में दो समुदायों के बीच हुई झड़प।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

बेमेतरा: में दो समुदायों के बीच हुई झड़प को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व अन्य संगठनों ने आज राज्य में ‘बंद’ का आह्वान किया है। इस दौरान रायपुर में दुकानें बंद देखी गई। सड़कों पर पुलिस की तैनाती भी की गई है।

विश्व हिंदूं परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आयोजन किया है। बेमेतरा जिले के एक गांव में हुई दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक युवक की जान चली गई थी. इससे पहले विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सबसे बड़े मार्केट शास्त्री बाजार को बंद करा दिया है। बंद के दौरान बड़ी संख्या में विहिप के कार्यकर्ता जय स्तंभ चौक और शास्त्री बाजार में जुटे हैं. विश्व हिंदू परिषद के इस बंद को बीजेपी ने भी अपना समर्थन दिया है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें

मोदी की गारंटी में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने का वादा, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बोले—‘न्यायोचित मांग, मुख्यमंत्री तक पहुंचाऊंगा’; जशपुर में समग्र शिक्षक फेडरेशन का वार्षिक कैलेंडर 2026 भव्य समारोह में विमोचित

error: Content is protected !!