Advertisements

आर्केस्ट्रा देखने के दौरान हुआ विवाद तो आरोपी ने पैरा डाल कर लग्जरी दो चारपहिया वाहनों में लगाई, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जांजगीर: पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 28 दिसम्बर को ग्राम खैजा में मड़ाई मेला था जहाँ रात्रि में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम रखा गया था। जहाँ अशोक सिंह अपनी इनोवा कार तथा दिलीप सिंह अपने अल्टो कार को गांव के बीएसएनएल टावर के खेत में खड़े किये थे। रात्रि करीबन 02:30 बजे प्रार्थी भुपेन्द्र देव सिंह का गांव के राजेश भारद्वाज के साथ विवाद हो गया। राजेश भारद्वाज के द्वारा उपरोक्त दोनों वाहनों के ऊपर पैरा डालकर आग लगा दिया प्रार्थी भुपेन्द्र देव सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बक्सरा की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध चौकी पंतोरा में अपराध क. 505/22 धारा 294,435.427 भादवि कायम किया कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी राजेश भारद्वाज उम्र 32 वर्ष निवासी खैजा को 31 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया ।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी पंतोरा दिलीप सिंह, आरक्षक संदीप मरावी. माधोलाल उजीर एवं राजेन्द्र कहरा का योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!