Advertisements

सावित्री मंडावी या बीरेश ठाकुर होंगे प्रत्याशी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर: कांग्रेस की चुनाव समिति ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए 14 कांग्रेस उम्मीदवारों में से 2 नामों का पैनल कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिया है। सोमवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव समिति ने सावित्री मंडावी और बीरेश ठाकुर का पैनल बनाया। दोनों में से लिए सटीक प्रत्याशी कौन होगा इसका एलान आगामी 24 घंटे में होने की सम्भावना है। सावित्री मंडावी का नाम लगभग तय मन जा रहा है। इसलिए दो नामों का पैनल भेजे जाने के साथ ही सावित्री ने नामांकन फार्म भी ले लिया है।
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर करीब 12 बजे चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई। इसमें सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला, मंत्री अनिला भेड़िया सहित बाकी सदस्य मौजूद थे। इस दौरान पीसीसी की ओर से सर्वे के बाद जो चार नाम आए थे, उनके बारे में चर्चा हुई।
इस चर्चा के बाद स्व. मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी और बीरेश ठाकुर का नाम फाइनल हुआ। बीरेश ठाकुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। वे लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी थे। करीबी मुकाबले में भाजपा के मोहन मंडावी से वे 6914 वोटों से हार गए थे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!