Advertisements

बच्चों के Skill Devlopment के उद्देश्य से रक्षित आरक्षी केन्द्र जशपुर में आयोजित समर कैंप का हुआ समापन,बच्चों एवं शिक्षकों को किया गया सम्मानित,पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर रहे मौजूद,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

 

पुलिस अधीक्षक जशपुर  डी. रविशंकर (आई.पी.एस.) के मंशानुरूप एवं उनके दिशा-निर्देशन पर बच्चों के स्किल डेव्लपमेंट के उद्देश्य से रक्षित आरक्षी केन्द्र जशपुर में दिनांक 15.05.2023 से 15.06.2023 तक समर कैंप चलाया गया। उक्त समर कैंप में पुलिस विभाग सहित अन्य लगभग 150 बच्चे सम्मिलित हुये थे। उपस्थित बच्चों को विभिन्न प्रशिक्षकों द्वारा सिंगिंग, म्यूजिक, हैंडराईटिंग, ड्राविंग, अंग्रेजी स्पोकन, कविता, वेस्ट मटेरियल से सामान बनाना, आर्ट एंड क्राफ्ट जैसे स्किल की जानकारी दिया गया, साथ ही आत्मरक्षा की दृष्टि से ताईक्वांडो के बारे में प्रतिदिवस जानकारी दिया गया।
➡️उक्त समर कैंप का दिनांक 16.06.2023 को समापन किया गया, जिसमें उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (आई.पी.एस.) द्वारा उपस्थित बच्चों एवं उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुये कहा कि- *”सीखने में हमेशा आगे रहना चाहिये, आगे बढ़ने के लिये हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिये। छोटे-छोटे बच्चों का विभिन्न विषयों में परफार्मेंस देखकर अत्यंत प्रभावित हुये एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुये उन्हें शुभकामनायें दिये। बच्चों को अपनी कुशलता को और उन्नत करने हेतु कहा। बच्चों को सबसे ज्यादा अपनी अध्ययन एवं शिक्षा पर ध्यान देने हेतु कहा। शिक्षा से ही व्यक्ति की पहचान होती है, समाज में उसका सम्मान होता है।”* कार्यक्रम के अंतिम में सभी बच्चों एवं शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं ईनाम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
➡️उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कष्यप, प्रषिक्षु डीएसपी श्री भानूप्रताप चंद्राकर, रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन, शिक्षकगण सहित बच्चों के परिजन उपस्थित रहे।
——000—–

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!