Advertisements

Women’s Awareness Week : मुंगेली पुलिस जिले भर में चला रही जागरूकता अभियान, सप्ताह के चौथे दिन खुड़िया में चलाया जागरूकता अभियान,महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

◾महिला जागरूकता सप्ताह के चतुर्थ दिवस थाना मुंगेली, चिल्फी एवं चौकी खुड़िया द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

 

◾ महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है मुख्य उद्येश्य।

 

◾ जिले के शहरी, जनजातीय/ग्रामीण, सार्वजनिक, स्कूलों/कॉलेजों/शैक्षणिक संस्थानों में जिला पुलिस मुंगेली द्वारा दिनांक 13मार्च 2023 से 19 मार्च 2023 तक तक चलाया जायेगा जागरूकता अभियान।

 

 

 

 

The prime news mungeli : पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला पुलिस मुंगेली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्येश्य से दिनांक 13मार्च 2023 से 19 मार्च 2023 तक महिला जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दिनांक 16मार्च 2023 को थाना मुंगेली, चिल्फी एवं चौकी खुड़िया द्वारा जारूकता अभियान चलाया गया। थाना मुंगेली द्वारा साईंस कॉलेज मुंगेली, शासकीस प्राथमिक शाला उमरिया तथा शासकीय हाई स्कूल देवरी में, थाना चिल्फी द्वारा ग्राम कांहरपुर में मिनीमाता प्राथमिक स्कूल तथा चौकी खुड़िया द्वारा ग्राम बहाउड़ में ग्रामीणों को महिला जागरूकता सप्ताह के दौरान अभिव्यक्ति एप, गुड टच, बैड टच, साईबर जागरूकता, यातायात जागरूकता, छेड़छाड़, मानव तस्करी, स्वच्छता, लैंगिक उत्पीड़न के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया, साथ ही साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 तथा चाईल्ड हैल्पलाईन नंबर 1098 का प्रचार-प्रसार भी किया गया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!