*हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में कार्यशाला सम्पन्न*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मोर तिरंगा मोर अभिमान, हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान आगामी 10 अगस्त से आरंभ होगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता आमजनों को जोड़ कर शहर से लेकर गांव तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे और घर घर तिरंगा लगाने लोगों को प्रेरित करेंगे। प्रत्येक बूथ में 50 घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य भाजपा ने निर्धारित किया है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय, जशपुर में *”हर घर तिरंगा”* अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तिरंगे के महत्व और राष्ट्रभक्ति के संदेश को घर-घर पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि “तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, एकता और बलिदान का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराकर हम देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित करते हैं।”

विधायक रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में कहा कि *“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान केवल उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।”

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि “स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में तिरंगे का योगदान अविस्मरणीय है। हमें अपने युवा वर्ग को इस ध्वज के महत्व से अवगत कराना चाहिए, ताकि देशभक्ति की भावना और सशक्त हो।”

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि “गांव-गांव, घर-घर तिरंगा फहराना हमारे लिए गर्व की बात है। यह अभियान समाज में एकता, भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगा।”

कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शोर्य प्रताप सिंह जूदेव, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, नपा उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया और सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को जनांदोलन का स्वरूप दें।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य रूप से ओमप्रकाश साय, उपेन्द्र यादव,
विजय आदित्य सिंह जूदेव, गंगा राम भगत, आनंद शर्मा, मनीष अग्रवाल, रूपेश सोनी, संतोष सिंह, शरद चौरसिया, कृपा भगत, राजकपूर भगत, गोविंद भगत, नवल पाठक, गेंदबिहारी सिंह, देवधन नायक, केशव यादव, संतोष सहाय, राजकुमार गुप्ता, मुकेश सोनी, सुदाम पांडा, मुनेश्वर सिंह केसर, सतीश गोस्वामी, रागिनी भगत, नीतू गुप्ता,कंचन बैरागी, आशु राय, विजय सहाय, राजू गुप्ता, राजा सोनी, दीपक गुप्ता, सज्जु खान, प्रभाकर यादव, मानू सोनी, हरीश आरिक, हरिशंकर यादव, नसरुल्ला सिद्दीकी, राहुल गुप्ता सहित सभी मण्डल के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें

मोदी की गारंटी में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने का वादा, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बोले—‘न्यायोचित मांग, मुख्यमंत्री तक पहुंचाऊंगा’; जशपुर में समग्र शिक्षक फेडरेशन का वार्षिक कैलेंडर 2026 भव्य समारोह में विमोचित

error: Content is protected !!