Advertisements

युवा कांग्रेस नेता शेरू असलम गिरफ्तार: किसान को उठाने की दी थी धमकी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

बिलासपुर: जिले में किसान को जान से मारने और उठाने की धमकी देने वाले शहर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शेरू असलम को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेरू असलम का किसान को धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था।

 

किसान की शिकायत के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे वहीं वीडियो सामने आने के बाद भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस और राज्य सरकार पर निशाना साधा था। आज बिलासपुर पुलिस ने आरोपी शेरू असलम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

दरअसल, मोपका में रहने वाले एक किसान को जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेरू असलम ने धमकी दी थी। शेरू असलम ने धमकी देते हुए कहा था कि, जिलाध्यक्ष हूं उठा कर ले जाऊंगा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसान ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। इस धमकी के बाद किसान ने मामले की शिकायत कलेक्टर से की। किसान का आरोप है कि, शेरू असलम उसके हिस्से की जमीन को हड़पना चाहता है। पूरे परिवार और उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही किसान ने न्याय की मांग की थी।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights