Advertisements

युवा कांग्रेस अध्यक्ष 6 साल के लिए निष्कासित, इन दिग्गज नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

असम युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अंकिता दत्ता को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

 

अंकिता दत्ता ने भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी पर उनका मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इससे पहले उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव कुमार के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

 

कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने एक आदेश में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने असम प्रदेश युवा कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ. अंकिता दत्ता को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।’’

भाजपा ने साधा निशाना।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा की आईटी शाखा के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘‘यह कांग्रेस का महिला सशक्तिकरण का मॉडल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला की शिकायत सुनने के बजाए उसे निष्कासित करना। जिस तरीके से अंकिता दत्ता को कांग्रेस ने निकाला गया है वह महिलाओं के लिए प्रेरणादायक नहीं है।’’ मालवीय ने कहा, ‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं, एक खोखला नारा है।’’

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights