Advertisements

अंधेरे में गुम हुआ नगर सरकार का स्मार्ट स्ट्रीट लाई सड़क पर डेरा जमाए मवेशियों को ना किसी ने रोका ना किसी ने टोका

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर नगर द प्राइम न्यूज। तकरीबन तीन साल पहले शहरवासियों को नगर सरकार ने स्मार्ट स्ट्रीट लाइट का सुनहरा सपना दिखाते हुए खूब वाह वाही लूटी थी। एक निजी कम्पनी से एमओयू करने के बाद नगर सरकार का दावा था कि शहरवासियों को रात को अंधेरे से जूझना नहीं पड़ेगा और ना ही दिन में खम्बो पर बल्ब टिमटिमाते हुए नजर आएंगे। आधुनिकतम कम्प्यूटरीकृत तकनीक से खराबी आते ही खम्बे की रिपोर्ट नगर सरकार को स्वतः मिल जाएगी। और तकनीशियन उसे तत्काल सुधार देंगे। लेकिन स्मार्ट सिटी के इन दावों का जमीनी हकीकत देखिए,द प्राइम न्यूज़ के फोटो और वीडियो में।

 

 

शहर में ना रोका और ना छेका

अंधेरे में डूबे शहर में निराश्रित मवेशियों को रोकने और छेकने के लिए नगर सरकार के कारिंदों के पास वक्त ही नहीं है और ना ही सरकार के निर्देशों की चिंता। हां,चर्चा करने पर जरूर बड़े बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन शहर में रात के वक्त अंधेरे में सड़क में जमे मवेशियों का जायजा लिया द प्राइम न्यूज टीम ने। आप देखिए वीडियो और कीजिए स्मार्ट सिटी जशपुर के कुछ दुर्लभ दृश्यों के दर्शन।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!