रायपुर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। रायपुर के पंडरी स्थित जिला चिकित्सालय में दो नवजात शिशुओं की मौत के बाद स्वजनों ने जमकर बवाल काटा। हंगामा मचा रहे परिजन डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। जानकारी के मुताबिक माना निवासी जानकी सिन्हा ने सोमवार को जिला अस्पताल में शिशु को जन्म दिया था। चिकित्सको के मुताबिक बच्चा प्रीमेच्योर था,इसकी जानकारी परिजनों को दे दी गई थी। इलाज के दौरान नवजात के सांसें थम गई थी। वही इसी अस्पताल में दोपहर को एक और नवजात शिशु की मौत हो जाने के बाद बवाल मच गया। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस की टीम ने मशक्कत के बाद हंगामा मचा रहे परिजनों को शांत कराया। थाना प्रभारी याकूब मेनन ने बताया कि स्थिति नियंत्रित है। मृतक नवजात के परिजन घर लौट चुके हैं।




