भाजयुमो की चेतावनी,प्रदेश में नहीं रुका धर्मांतरण तो शुरू होगा दे दनादन आंदोलन,धरना और रैली का आयोजन दी चेतावनी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज आंदोलन। गुरुवार को धर्मांतरण के विरोध में भारतींय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में भाजपा के नेताओ ने आक्रमक तेवर दिखाया। कांग्रेस सरकार पर चंगाई सभा की आड़ में किए जा रहे धर्मांतरण की अनदेखी पर खुल कर नाराजी जाहिर करते हुए सबसे तीखा प्रहार जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत ने किया।

उन्होंने कहा कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देश के बावजूद धर्मांतरित आदिवासियों को आरक्षण सहित अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। धर्मांतरण के खिलाफ अगर अब भी सरकार नहीं जागी तो धरना प्रदर्शन नहीं,दे दनादन किया जाएगा। शहर के बस स्टैंड में आयोजित धरना को कृष्ण कुमार राय,भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमन शर्मा,राष्ट्री मंत्री रवि भगत,भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित साय ने भी सम्बोधित किया। धरना के बाद कार्यकर्ता,रैली की शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुँचे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा। इसमे चंगाई सभा पर प्रतिबंध लगाने,चर्च के कब्जे से सरकारी जमीन मुक्त कराने और बस्तर में एसपी के पत्र मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नरेश नंदे, जिला महामंत्री भाजपा ओमप्रकाश सिन्हा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, युवराज विजय आदित्य सिंह जूदेव, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, देवधन नायक, गोपाल राय, रवि परहा, गोविंद भगत, उमा देवी, शारदा प्रधान, लालदेव भगत, शांति भगत, विक्रांत सिंह , दीपक अंधारे, शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजकपूर भगत, शरद चौरसिया, दीपक चौहान, नीतू गुप्ता, गंगा राम भगत,सलोने मिश्रा, श्रीनायक मिश्रा, दिनेश प्रसाद, दिनेश गुप्ता, श्यामलाल भगत, दीपक गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, गोपाल कश्यप, राजकुमार गुप्ता, विकास नाग,अभ्युदय मिश्रा, कृष्णा गुप्ता, कृपा शंकर भगत, संदीप सोनी, विकास सोनी(टुन्नू), आकाश बाजपेयी, जयपाल सिंह, अरविंद भगत, निखिल गुप्ता, नमित सिंह, अंकित सिंह, आशु राय, रविन्द्र पाठक, दीपु मिश्रा, बॉबी ताम्रकर,नीतीश पारीक, सुदामा पंडा, सत्यम, एवं जिला भाजपा के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं महामंत्री, पार्षद एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!