रायपुर। अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। डी.डी. नगर पुलिस ने बंजारी नगर डगनिया के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से कुल 850 नग नाईट्राजेपम प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की गई है। जब्त की गई नशीली टेबलेट की कीमती लगभग 6,000 रुपए जिसका खुदरा मुल्य 40 हजार बताया जा रहा है। इसके साथ ही एक बाईक सीजी 04 एम वी 9973 को भी जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम प्रतीक तांडी पिता जीतेन्द्र तांडी उम्र 20 वर्ष है। वह डी डी नगर थाना क्षेत्र के डगनिया स्थित छोटा हनुमान मंदिर के पास रहता है।




