Advertisements

बिग ब्रेकिंग सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे 4 युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, अब तक पड़ा है सड़क पर चारों युवकों का शव

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : – छत्तीसगढ़ में आज सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली दो अलग-अलग हादसे सामने आए कांकेर जिले में दो अलग अलग हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बार देवरी में चार युवकों को ट्रक ने कुचल दिया वही एक बस की चपेट में आने से एक अलग व्यक्ति की भी मौत हो गई, घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है वही घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने चक सड़क जाम कर दी है,

 

बताया जा रहा है युवक सेना में भर्ती होने चाहते थे और उसकी फिजिकल तैयारी कर रहे थे, मिली जानकारी के अनुसार 4 युवक शुक्रवार सुबह फिजिकल एक्सरसाइज के लिए निकले थे इसी दौरान कोंदागांव चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही चारों युवकों की मौत हो गई ये सभी युवक बारदेवरी के रहने वाले थे, प्रलय देहारी, रोशन राणा, पुष्पराज नाग, हितेश नाग, घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया

वही घटना के बाद ग्रामीणों ने कांकेर-भानुप्रतापपुर सड़क को जाम कर दिया और आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने की मांग कर रहे हैं इसके साथ ही चारों ही युवकों का शव सड़क पर ही रखा है इसी दौरान जाम में फंसी एक बस को बैक करवाने के लिए बस के कंडक्टर की भी बस के पिछले चक्के में दबने से मौत हो गई जानकारी के मुताबिक बस कंडक्टर बस चालक को साइड बता रहा था इस दौरान वह बस्ती पिछले पहिए की चपेट में आ गया।

 

 

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!