Advertisements

पुलिस और वनविभाग की टीम ने फंसे हुए हाथियों को निकाला बाहर,बाड़ी में डेरा जमाएं हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास जारी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। घंटों मशक्कत के बाद वन​ और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में गड्ढे में फंसी हुई हथिनी और उसके बच्चे को जेसीबी की मदद से बाहर सुरक्षित निकालने में कामयाब हो गए है। डीएफओ एसके जाधव ने बताया कि मौके पर एक जेसीबी मंगा कर,गड्ढे में फंसे हुए दोनों हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाहर निकलने के बाद दोनो हाथी जंगल की ओर चले गए हैं। वहीं,घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर बासनतला गांव में एक किसान की बाड़ी में डेरा जमाए हुए एक हाथी को जंगल की ओर खदेउ़ने की मशक्कत में वन अमला जमा हुआ है। मौके पर डीएफओ एसके जाधव के साथ वन और पुलिस विभाग की टीम मौजूद है। डीएफओ ने बताया कि मौके पर भीड़ अधिक होने की वजह से हाथी, मूवमेंट नहीं कर रहा है। गांव में लगे हुए एक बिजली के खंबे को भी इस अतिकाय ने क्षतिग्रसत कर दिया है। बादलखोल अभ्यारण्य से लगे इस इलाके 12 हाथियों का एक दल डेरा जमाए हुए है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुएं में गिरे हाथी और किसान के बाड़ी में खड़ा हुआ हाथी,इसी दल से बिछड़े हुए हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!