Advertisements

खाद की समस्या के विरोध में भाजपा 26 जुलाई को करेगी प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन,वर्चुअल बैठक में संगठन प्रभारी ने ली तैयारी की जानकारी,सौंपी जिम्मेदारी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। खाद की कमी व संकट से जूझ रहे प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी 26 जुलाई को पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी। भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले यह विशाल धरना प्रदर्शन राज्य के सभी 90 विधानसभाओं में एक साथ किया जाएगा। इसकी तैयारियों के संबंध में गुरुवार को जिला भाजपा के संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला के नेतृत्व में वे जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण वर्चुवल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, सरगुजा संभाग के प्रभारी निर्मल सिन्हा, जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल भल्ला, जिला सह प्रभारी रामकिशुन सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय ने संबोधित किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश के किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है,एक ओर सोसायटी में खाद नहीं मिल रही है और दूसरी ओर खुले बाजा़र मे खाद की ऊँचे दामों में बिक्री हो रही है। यह सब कांग्रेस सरकार की गलत नीति व नीयत की वजह से हो रहा है। किसानों की आवाज़ बन कर भारतीय जनता पार्टी ने धरना आंदोलन की रुपरेखा बनायी है। और यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसा लग रहा है कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए भुपेश सरकार द्वारा सभी जिला मुख्यालयों में धारा 144 लगाकर इसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है, मगर जशपुर जिला भाजपा न कभी प्रशासन के डर में आया है ना आएगा, जशपुर भाजपा का हर आंदोलन ऐतिहासिक रहा है और आगे होने वाले भी आंदोलन ऐतिहासिक रहेंगे। बैठक के अंत मे जशपुर जिले के तीनो विधानसभा में होने वाले आंदोलन की सफलता के लिये जिला भाजपा महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा ने प्रभारियों की घोषणा की। जिसमे जशपुर विधानसभा में जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, गोविंद राम भगत, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, शंकर गुप्ता, डीडीसी गेंदबिहारी सिंह, मंगल राम और कुनकुरी विधानसभा के लिए जिला अध्यक्ष रोहित साय, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुनेश्वर केसर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, पूर्व विधायक भरत साय, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता कश्यप एवं पत्थलगांव विधानसभा के लिये डीडीसी सालिक साय, जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, आदिवासी मोर्चा के प्रदेश सदस्य उमा शंकर भगत।इस आंदोलन में भाजपा के समस्त मोर्चा,प्रकोष्ठ,मंडल व जिले के पदाधिकारी,कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में धरना की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में प्रमुख रुप से प्रदेश मंत्री भाजपा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, भरत सिंह, पुरषोत्तम सिंह, देवधन नायक, सुनील अग्रवाल, रेणु विश्वास, उपेन्द्र यादव, सालिक साय, संतोष सिंह, रीना बरला, फैजान खान,गेंदबिहारी सिंह, भुनेश्वरी बेहरा, हेमवती भगत, ममता कश्यप, उमाशंकर भगत, विवेकानन्द झा, असलम आजाद, श्रीनायक मिश्रा, सलोने मिश्रा, कपिल साय, नितिन राय, संदीप पाठक, कमलजीत सिंह, जगदीश गुप्ता, मुकेश सोनी, ललित नागेश, राजकुमार गुप्ता, अरविंद भगत, आदि सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!