Advertisements

हादसा : फिल्मी अंदाज में 15 किलोमीटर पीछा कर ट्रक को पकड़ी हाईवे पेट्रोलिंग की टीम,इस घटना को अंजाम देकर हो रहा था फरार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। मोहित प्रकाश शर्मा। ट्रक और बाइक की सीधी भिड़त में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद,अज्ञात ट्रक का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के झरगांव मोड़ के पास शाम तकरीबन साढ़े 6 बजे की है। जानकारी के मुताबिक दुलदुला थाना क्षेत्र के झरगांव निवासी निरंजन तिर्की पिता प्रभु तिर्की जशपुर से बाइक से लोदाम की ओर जा रहा था बाइक विपरीत दिशा से गुमला की ओर से आ रही ट्रक से सीधी भिड़ गई। बताया जा रहा है एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में बाइक चालक निरंजन तिर्की की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम में शामिल सहायक उप निरीक्षक अन्र्थेंस किंडो और सैनिक क्लेमेंट लकड़ा पर पहुंची और मृतक के शव को जिला चिकित्सालय में सुरक्षित रखवाया गया है। मौके से फरार हुए ट्रक की तलाश के लिए सभी थाना को एलर्ट कर दिया गया था। इस बीच, जशपुर सिटी कोतवाली की टीम एवं साथ मे हाईवे पेट्रोलिंग की टीम फरार ट्रक का पीछा करने लगी। सिटी कोतवाली की टीम में प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षण धीरेंद्र मधुकर, एवं सैनिक विद्याधर यादव ने घटना स्थल से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर काईकछार के पास ट्रक को ट्रेस कर लिया।

 

पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को देख कर ट्रक चालक,वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। ट्रक में मौजूद खलासी को हिरासत में लेकर,पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। जिला यातायात प्रभारी सौरभ चंद्राकर ने लोगों से अपील की है कि दो पहिया और चार पहिया वाहन को पूरी सावधानी से चलाएं और वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होनें कहा कि थोड़ी सावधानी रख कर हम सब अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!