Advertisements

पति,पत्नी और वो के मामले में उलझी पुलिस,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। पति,पत्नी और वो के एक मामले को लेकर इन दिनों इंदौर पुलिस उलझी हुई है। दरअसल, घर के छत से गिरक घायल हुए एक शख्स ने पत्नी पर,आशिकों के साथ मिल कर,जबरन धक्का देकर छत से गिराने का आरोप लगाया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस के सामने उलझन इस बात की है कि घायल अवस्था मे अस्पताल लाये जाने पर उसने पैर फिसल जाने से घायल होने का बयान दिया था। इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती हिमांशु चौहान का कहना है कि वह बीते बुधवार को काम से रतलाम गया हुआ था। वहां से वापस लौटने पर घर का दरवाजा बंद पाया। दरवाजा खुलवाने पर पत्नी के साथ दो युवक भी अंदर थे। इस पर वह शोर मचाने लगा। पत्नी और दोनों युवकों ने उसका मुंह दबा कर अंदर ले गए और छत से धक्का दे कर नीचे गिरा दिया। घायल का कहना कि मामले में मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए, अस्पताल में लाकर भर्ती कर दिए। बहरहाल,घायल के विरोधाभासी बयान को लेकर उलझी पुलिस,फिलहाल,मामले से जुड़े सभी लोगो का बयान लेने में जुटी हुई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!