साहब,मैंने हत्या की है,मुझे गिरफ्तार कर लीजिए,युवक ने कहा तो सब रह गए हैरान

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फरसाबहार द प्राइम न्यूज नेटवर्क। रोहित यादव की रिपोर्ट। सड़क किनारे खड़े हो कर रोपा लगाने के लिए सहेली का इंतजार कर रही महिला पर युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गले मे आई गम्भीर चोट की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तुमला थाना क्षेत्र के दल टोली गांव में सुबह तकरीबन 8 बजे हुई है। घटना के बाद आरोपित ने थाना में सरेंडर कर दिया। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने अब तक नही किया है। मृतिका सुष्मिता कालो और आरोपित आनंद कालो रिश्ते में चाची भतीजा है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पर तुमला पुलिस की टीम मौके पर पहुँच चुकी है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!