Advertisements

शहर के बीटीआई कालेज में हुए दुष्कर्म मामले में दूसरा आरोपित भी हुआ गिरफ्तार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। दुष्कर्म के अपराध में सहयोग देने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। कोतवाली प्रभारी एलएस धुर्वे ने बताया कि पीडिता ने शिकायत में बताया था कि वह शहर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपी सुरेन्द्र को शादी का झांसा देकर 18 मई 2016 की दोपहर तकरीबन 2 बजे भागलपुर तरफ घुमाने ले गया और बीटीआई कॉलेज के हाल में ले जाकर शादी करने का आश्वासन देकर आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद आरोपित ने पुन: इसी साल 18 जनवरी की शाम बीटीआई कालेज में पीड़िता से दूसरी बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित सुरेन्द्र राम पिता रामदयाल राम के खिलाफ के धारा 376 376 ( D ) , 120( बी ) के तहत अपराध दर्ज कर उसे 14 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था । पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया था कि आरोपी सुरेन्द्र राम का दोस्त रामलाल ने घटना के दौरान कालेज के हाल का दरवाजा को बाहर से बंद किया था,उसके दरवाजा खोलने के बाद ही वह आरोपित के साथ बाहर निकल कर घर पहुंच पाई थी। इस बयान के आधार पर कोतवाली पुलिस में दुष्कर्म की इस वारदात में आरोपी का सहयोग देने के आरोप में रामलाल के विरूद्ध धारा 376 ( D ) , 120 ( बी ) को गिरफतार कर,न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। आरोपित को गिरफ्तार करने में कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे , आरक्षक पवन कुमार पैकरा , सुनिल मिंज , दीपक भगत , धिरेन्द्र सिंह मधुकर का सराहनीय योगदान रहा है ।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!