Advertisements

पेट्रोलिंग टीम को देख कर छिप रहा संदिग्ध चढ़ा पुलिस के हत्थे,तो सामने आया यह

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क. जशपुर कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने बीती रात शहर में घूम रहे एक आरोपी को संदेह के आधार ओर गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में रात घूम रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सिटी कोतवाली के टीआई लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने द प्राइम न्यूज़ 24 को बताया कि दिनांक 31 जुलाई को रात्रि गस्त ड्यूटी दौरान संगम चौक दरबारीटोली के पास एक व्यक्ति गस्त में लगे कर्मचारियों को देखकर लुक छिप रहा था, संदेह के आधार पर पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम पता सही नहीं बता रहा था जिसपर कड़ाई से पूछने पर अपना नाम नसीम खान पिता नाजीर खान उम्र 35 वर्ष निवासी चीरबगीचा बताया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि संदिग्ध पकड़ा नही जाता तो अवश्य ही संज्ञेय अपराध घटित करता संज्ञेय अपराध घटित करने की अंदेश पर आरोपी के विरूद्ध धारा 109 जा.फौ. इस्तगाशा तैयार कर एसडीएम न्यायालय न्याय हेतु भेजा गया । आरोपी को पकड़ने में प्र आर विनोद कुमार गुप्ता , आरक्षक एडवर्ड जेन्स तिर्की , संदीप साय का सराहनीय योगदान रहा है ।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!