Advertisements

अचानक बाइक सवार युवक का हो गया दंतैल से सामना,फिर जो हुआ उसे देख कर उड़ गए होश

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

फरसाबहार,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। दिन भर काम करने के बाद घर लौट रहे बाइक सेल्स मेन का अचानक हाथी से सामना हो गया। बाइक चालक किसी तरह स्कूटी को मौके पर छोड़ कर भाग गया।। गुस्से से बेकाबू हुए हाथी ने स्कूटी को कुचल कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना तपकरा वन परिक्षेत्र के गारीघाट में रात तकरीबन 7 बजे की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम आंकिरा निवासी हीरा चक्रेश तपकरा के एक बाइक शो रूम में सेल्स मैन का काम करता है। प्रतिदिन की भांति वह,काम निबटा कर तपकरा से आंकिरा की ओर लौट रहा था। इसी दौरान ,गारीघाट में बस्ती में घुस आए एक दंतैल को ग्रामीण जंगल की ओर खदेड़ रहे थे। इसी बीच हीरा चक्रेश और दो अन्य बाइक चालक का सामना हाथी से हो गया। बाइक सवारों ने वाहन को सड़क पर छोड़ कर जंगल की ओर दौड़ लगा दी। सड़क में चल रहे मतवाले हाथी ने हीरा के वाहन पर गुस्सा उतारा और कुचल कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। हीरा चक्रेश ने द प्राइम न्यूज 24 को बताया कि दंतैल में उनकी स्कूटी को घसीटने का प्रयास भी किया था। बहरहाल,इस पूरे घटनाक्रम में जान बच जाने पर हीरा,ऊपर वाले का शुक्रिया अदा कर रहे है।

10 हाथियों में जमाया डेरा-
ओडिसा और झारखंड के सरहद में स्थित तपकरा वन परिक्षेत्र में अभी 10 हाथी डेरा जमाए हुए है। वन विभाग के मुताबिक तुबा में 3,सिकरिमा में 1,गारीघाट में 1,सेमरताल में 2,घुमरा में 1 और बाघाटोली में 2 हाथी विचरण कर रहे है। एक और दो की संख्या में डेरा जमाए हाथी सबसे बड़ी समस्या साबित हो रहे हैं। एक तो इनकी हलचल पर नजर रखना कठिन है,वहीं दल से अलग होने के कारण ये जन और सम्पत्ति हानि भी अधिक पहुँचाते हैं। लेकिन,तबाही मचा रहे इन अतिकायो के मामले में शासन प्रशासन के पास मुआवजा देने के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!