Advertisements

Breaking Jashpur : स्कूल में रसोइया सहित सात बच्चे सर्दी,खांसी और बुखार की चपेट में, मचा हड़कंप, मौके पर पहुँचे आला अधिकारी, स्कूल हुआ लाकडाउन,बच्चों का करवाया गया कोरोना टेस्ट

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क। जशपुर के लोदाम क्षेत्र के ग्राम रतिया में प्राथमिक शाला के साथ बच्चे को बुखार एवं सर्दी की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया है,सूचना पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर साथ ही बच्चों का एंटीजन टेस्ट कराया गया।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी एमजेडयू सिद्धकी ने द प्राइम न्यूज़ 24 को बताया कि बुधवार को ग्राम रतिया के प्राथमिक शाला के 1 बच्चे तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी जिस पर गुरुवार की सुबह सीएससी को ग्राम रतिया प्राथमिक शाला देखने के लिए भेजा गया था इस दौरान पता चला कि ग्राम रतिया के प्राथमिक शाला के सात बच्चे एवं रसोईया को सर्दी खांसी एवं बुखार की शिकायत है जिस पर तत्काल बीएमओ लोदाम को सूचना देकर स्वास्थ्य विभाग के टीम बुलाकर सातों बच्चों एवं रसोइया का कोरोना जांच( रैपिड एंटीजन टेस्ट ) के माध्यम से करवाया गया, उन्होंने बताया कि बच्चों सहित रसोईया की रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट में फिलहाल नेगेटिव आई है लेकिन सावधानी बरतते हुए ट्रूनॉट जांच के लिए सैंपल ले लिया गया है जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आ जाएगी,

जिला शिक्षा अधिकारी एसएन पंडा के निर्देशन पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम जे ड्यू सिद्धकी के द्वारा सतर्कता एवं सावधानी बरतते हुए प्राथमिक शाला रतिया को बंद कर दिया गया है, जब तक रिपोर्ट नही आ जाती और सभी बच्चों को उनके घरों में आइसोलेट कर दिया गया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!