Advertisements

कलेक्टर ने नगर पंचायत कोतबा के लिपिक को किया निलंबित,पीएम आवास योजना में रिश्वत मामले में गिरी गाज

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। गुरुवार को दिनभर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद कलेक्टर महादेव कावरे ने नगर पंचायत कोतबा के लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही दिनेश साहू से अवैध रूप से राशि लिये जाने की शिकायत हुई थी। नायब तहसीलदार बागबहार के जांच प्रतिवेदन के आधार पर विवेक ताम्रकार , सहायक प्रेड -3 . नगर पंचायत कोतबा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण , नियंत्रण तथा अपील ) नियम 1966 के नियम -9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है । निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय परियोजना अधिकारी , जिला शहरी विकास प्राधिकरण जशपुर , जिला जशपुर ( छ.ग. ) निर्धारित किया जाता है । निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी ।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!