जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क। पुलिस प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस देश भक्ति की भावना से मनाया गया, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आपने कार्यालय में ध्वजारोहण कर सलामी दी , साथ ही झंडे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, इस दोरान पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले के समस्या अधिकारियों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।


इसे साथ ही सिटी कोतवाली एवं यातायात थाना जशपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया, सिटी कोतवाली में टी आई लक्ष्मण सिंह ध्रुवे एवं यातयात थाना में सूबेदार सौरभ चंद्रकार ने सुबह 7 बजे ध्वजारोहण किया इस दोरान, पुलिस एवं यातयात पुलिस के जवानों नो एवं अधिकारियों के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई एवं राष्ट्रगान गाया गया, इस दोरान पुलिस के अधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया,




