लोदाम,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। सर्पदंश से ग्रामीण की मौत हो गई। घटना जिले के लोदाम चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक लोदाम निवासी रामाराम भगत 40 वर्ष बीती रात परिवार सहित अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान घर के अंदर घुस आए एक जहरिले सर्प ने उसे डस लिया। सर्पदंश के कुछ देर बाद शरीर में तेज जलन होने से रामाराम बैचेन होने लगा और उसकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर लोदाम के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचें। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के लिए बता दें कि सर्प प्रभावित जशपुर जिले में 2019 और 2020 के दौरान 6 सौ से अधिक सर्पदंश के मामले स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में दर्ज हैं। इनमें 25 पीड़ितों ने जान गंवाई हैं। जानकारों के मुताबिक,सर्पदंश के अधिकांश मामले घर में जमीन में सोने के दौरान,खेत या बाड़ी में काम करने के दौरान दर्ज किए जाते हैं। जागरूकता की वजह से,पीड़ितों को अस्पताल लाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। हालांकि,सुदूर ग्रामीण अंचल में अब भी इसमें सुधार की गुंजाईश नजर आ रही है। सर्पदंश से पीड़ित के इलाज में आवश्यक वेंटिलेंटर की सुविधा के विस्तार की महसूस भी जिले में की जा रही है।




