जशपुरनगर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क। स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना के साथ एन ई एस महाविधालय में मनाया गया, महाविद्यालय में 75वां स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आज ध्वजारोहण पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित एवं लेफ्टिनेंट ए. आर. पैकरा व महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक स्टाफ एन.सी. सी. व एन.एस.एस. के छात्र छात्राओं के द्वारा पूर्व शहीद छात्र कमांडर लव कुमार भगत व बेलसाजर तिर्की को श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पित किया गया। साथ ही इस महाविद्यालय के रासेयो स्वयं सेवक जो इस कोरोना काल मे अपने गाँव स्तर पर स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।





