जशपुरनगर,द प्राइम न्यूज। दो किशोरियों को रोजगार का लालच देकर मध्यप्रदेश के भोपाल की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। मामला,जशपुर जिले के मनोरा चौकी क्षेत्र की है। कोतवाली प्रभारी एलएस धुर्वे ने बताया कि चौकी क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरियों से परिजनों ने 14 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका 17 वर्षिय लड़की,गांव की दो अन्य किशोरियों के साथ जशपुर बाजार जाने की बात कहते हुए 13 अगस्त की दोपहर तकरीबन 11 बजे घर से निकले थे। लेकिन रात तक वापस नहीं आए। पतासाजी करने पर कुछ पता नहीं चल पाया। रात तकरीबन 3 बजे बगीचा थाना से फोन आया कि तुम्हारी लड़की एवं 02 और लड़की बगीचा में हैं। सूचना पाकर प्रार्थी,दो अन्य किशोरियों के परिजन के साथ थाना बगीचा पहुंचें।
पूछताछ करने पर किशोरियों ने बताया कि भोपाल तरफ के 02 व्यक्ति दोनों का नाम संतोष नायक ने

भोपाल में काम दिलाने का बात कहकर अपने – अपने मोटर सायकल पलसर में हम तीनों को बैठाकर ले जा रहे थे। जिनका नीयत उन्हें खराब लगा जिससे थाना बगीचा के पुलिस वालों को देखकर वे लोग मदद के लिये आवाज दिए तब बगीचा पुलिस के द्वारा अपहरण करने वाले दोनो व्यक्ति के मोटर सायकल को रोककर उनसे बचाये । मामले में पीड़ित किशोरियों के परिजनों की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने धारा 363 , 370 के तहत अपराध दर्ज,एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी उन्नैजा खातून अंसारी और एसडीओपी आरएस परिहार के मार्गदर्शन पर पीड़िता और गवाहों का बयान लिया गया। इसमें संदिग्ध हालत में पाये जाने से आरोपी संतोष नायक पिता बाबुलाल नायक , संतोष नायक पिता हुकुम सिंह नायक से पूछताछ करने पर दोनों आरोपीगण बालिग लड़की व दो नाबालिग लड़की को काम कराने के लिये भोपाल ले जाना स्वीकार किया। आरोपियों के जुर्म स्वीकार किए जाने पर घटना में प्रयुक्त दोनों बाइक को जब्त करते हुए,गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी धुर्वे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी संतोष नायक पिता बाबुलाल नायक उम 22 वर्ष जाति राजपुत नाटाफेडी पोस्ट बघेरा तहसील तराना थाना तराना जिला उज्जैन ( म 0 प्र 0 ) , संतोष नायक पिता हुकुम सिंह नायक उम 20 वर्ष जाति राजपुत भौरी बकानिया पोस्ट फंदा तहसील खजुर थाना खुंजरी जिला भोपाल ( म 0 प्र 0 ) के निवासी है। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना,उनके परिजनों को दे दिया गया है। इस मामले को सुलझाने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे , सउनि हीरालाल बाघव , सउनि खिरोवती बेहरा , प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षक पवन पैंकरा, आरक्षक प्रसन्न सिंह , बगीचा पुलिस बल उप निरीक्षक सकलू राम भगत , आरक्षक मुकेश पाण्डेय , आरक्षक सुधीर मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा है ।





