Advertisements

पति के साथ बाइक में जा रही महिला को खींच कर हाथी ने कुचला,दिन में हुई घटना से दहशत,तीन हाथी अब भी जंगल मे मौजूद

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

फरसाबहार,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। रोहित यादव की रिपोर्ट।जिले के घोर हाथी प्रभावित तपकरा रेंज में पति के साथ बाइक में घर से बाजार जा रही एक महिला को चलती हुई बाइक से खींच कर मार डाला। हादसे के बाद इलाके में दहशत है। जानकारी के मुताबिक केरसई पंचायत के बरटोली गांव की निवासी खिज्मती बाई और उसका पति रामकुमार सोमवार की सुबह केरसई बाइक से गुड़ लेने के लिए केरसई के बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे गोठान के जंगल मे इस दम्पति पर पीछे से दंतैल ने हमला कर दिया। हाथी ने चलती हुई बाइक को दौड़ाया और सूढ़ से पीछे बैठी हुई महिला को सूढ़ से लपेट लिया। हाथी के इस हमले से बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई। जमीन में गिरी हुई खिज्मती को अतिकाय ने कुचल कर मार डाला।

हादसे में मृतिका के पति रामकुमार ने मौके से भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,इस घटना से पहले दल से अलग हो कर भटक रहे इस दंतैल ने रायमुण्डा गांव में एक अन्य महिला सुखों बाई 50 वर्ष को घायल किया है। उसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल मे भर्ती किया गया है। केरसई के आसपास के जंगल मे तीन हाथी मौजूद हैं। महिला को कुचलने के बाद दंतैल आक्रामक हो चुका है। मौके पर अब भी वन अमला और ग्रामीण हाथी को खदेड़ने में जुटे हुए हैं।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!