Advertisements

Sports News : खिलाड़ियों के बीच पहुँचे विधायक ने युवाओं से किया ऐसा वायदा और इस प्रकार की उत्साह वर्धन

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। जशपुर जिले में फुटबॉल की दीवानगी शहर के खिलाड़ियों के साथ साथ गांव में भी छाई हुई है।जशपुर के पहाड़ों के बीच हरियालियो में बसे मनोरा के ग्राम चडिया में सात दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन वंदना क्लब के द्वारा हर वर्ष किया जाता है।जिसमे दर्जनों फुटबॉल की टीम हिस्सा लेती है।इस शानदार फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का समापन समारोह जशपुर विधायक विनय भगत की उपस्तिथि में संपन्न हुआ।

फाइनल मैच में शामिल टीम के खिलाड़ियों के साथ विधायक विनय भगत

उक्त कार्यक्रम में विधायक विनय भगत के साथ जिला महामंत्री एव जनपद उपाध्यक्ष संजीव भगत साथ थे।जिनका स्वागत पारंपरिक नृत्य के संग गाजे बाजे और फूल मालाओं से किया गया । फायनल में पहुंची दोनो टीमों का उत्साह वर्धन करते हुए विधायक विनय भगत ने अपने शायराना अंदाज में कहा कि सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं मेरी कोशिश है की ये सूरत बदलनी चाहिए। मेरे सीने में न सही ,तेरे सीने में ही सही, हो कही भी आग ,लेकिन आग जलनी चाहिए और जशपुर की तस्वीर बदलनी चाहिए जशपुर की तकदीर बदलनी चाहिए ।दोनो टीमों का हौसला बढ़ाते हुए विधायक विनय भगत ने जशपुर की विकास की बात करते हुए कहा कि जशपुर में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है,हमारे जशपुर से भी नेशनल लेबल के खिलाड़ी निकले है और खेल के प्रति समर्पित हु मै,रात के बारह बजे ही क्यों न हो आप सभी के लिए हमेशा खड़ा हूं।अब जशपुर के खिलाड़ी और बड़े स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगे।उन्हे बढ़ावा देने के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं ।

समापन समारोह में शामिल अतिथि

इस फुटबॉल मैच के फायनल मुकाबले में गोरिया टोली और डाडटोली के बीच खेला गया।निर्धारित समय पर कोई स्कोर नहीं होने पर पेनल्टी शूट से मैच का निर्णय किया गया,जिसमें गोरिया टोली की टीम फायनल विजेता रही।इस अवसर पर विधायक विनय भगत के साथ जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष मनोरा संजीव भगत,जनपद पंचायत अध्यक्ष शशिकला मिंज,सरपंच संघ अध्यक्ष धनपति बाई,सरपंच संजय भगत ,सूरज चौरसिया ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर शहर ,मनमोहन भगत ग्रामीण अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ राजेश सिन्हा, बी डी सी अमित महतो,जिला अध्यक्ष एन एस यू आई अभिषेक सिंह राजपूत,एल्डर मैन अमन सिंह, उपाध्यक्ष मंगल पांडे,ब्लॉक महामंत्री सतीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मजीद इमाम,ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस,साजिद इमाम,जिम्मी सोनी,विकाश यादव,अशरफ अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक विनय भगत

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!