Advertisements

Breaking Jashpur : शंकालु पति ने मिट्टी तेल छिड़क कर पत्नी को किया आग के हवाले,पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। अवैध सम्बन्ध के सन्देह में पत्नी से मारपीट कर आग लगा कर हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बागबहार थाना क्षेत्र के पेमला निवासी श्रीराम राम ने दुलदुला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका दामाद विशेश्वर राम अपनी पत्नी को दूसरों के साथ अवैध संबंध की शंका को लेकर मारपीट करता रहता है। माह अगस्त में विशेश्वर राम द्वारा मारपीट करने से उसके पत्नी अपने मायके आ गई थी। विशेश्वर राम द्वारा अपने पत्नी को लेने ससुराल जाने पर गांव में मीटिंग बैठाकर समझाईस देकर वापस भेजा गया था। दिनांक 10 सितंबर की रात्रि में विशेश्वर राम अपनी पत्नी से ससुराल में मेरा बहुत बेईज्जती कराई हो तुम्हें जान से मार दूंगा कहकर अपनी पत्नी के उपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी विशेश्वर राम के विरूद्ध थाना दुलदुला में धारा 307 के तहत अपराध,कर आरोपी विशेश्वर राम,32 साल निवासी बांसपतरा टिपनटोली थाना दुलदुला को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म कबूल किये जाने पर उसे गिरफ्तार कर,जेल दाखिल कर दिया गया है।

पत्नी को जलाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी
The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!