जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। जशपुर राज परिवार के सदस्य और भाजपा नेता युद्धवीर सिंह जूदेव के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। जूदेव परिवार के निकट से जुड़े जूदेव विष्णु सोनी ने बताया कि युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर मंगलवार को निजी विमान से जशपुर पहुचेगा। अंतिम दर्शन के लिए दिन भर शहर के बांकी टोली स्थित विजय विहार में उनके शव को रखा जाएगा और बुधवार को शहर के एनईएस कालेज रोड में स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्वजनों के जशपुर पहुचने के बाद ही युद्धवीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शहर की बाजार स्वफूर्त हुए बन्द-
इस बीच,समर्थकों में छोटू बाबा के नाम से मशहूर युद्धवीर सिंह जु देव के निधन की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय में सन्नाटा पसर गया है। शहर की बाजार पूरी तरह से बन्द हो गई है। सड़को में इक्का दुक्का लोगो को छोड़ कर आवाजाही ना के बराबर दिखाई दे रही है।




