Advertisements

Breaking News : छत्तीसगढ़ और झारखंड की महिलाओं को मानव तस्करों ने दिल्ली में इस तरह कमरे में कर रखा था बन्द,पुलिस ने मारी रेड तो यह हुआ खुलासा

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। छत्तीसगढ़ से मानव तस्करी कर लाई गई महिलाओं से बंधुआ मजदूरी कराते हुए,दिल्ली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के चुंगल से पुलिस ने 7 महिलाओं को मुक्त कराया है। मामला दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके की है। जानकारी के मुताबिक राजौरी गार्डन पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवाजी एनक्लेव में दूसरे राज्यो से लाई गई महिलाओं से जबरन मजदूरी कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम ने एनक्लेव में दबिश दी। यहां,टीम को छत्तीसगढ़ और झारखंड से लाई गई 7 महिलाए एक कमरे में बंद मिली। कमरे का दरवाजा तोड़ कर पुलिस ने इन्हें बाहर निकाला। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सरिता तिर्की नामक एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला से प्रारंभिक पूछताछ में महिलाओं को दिल्ली में मोटा वेतन वाली नोकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लाए जाने का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस मानव तस्करी के इस मामले में सुनीता यादव नामक एक अन्य महिला की तलाश में जुटी है। इन दोनों महिलाओं ने सकरपुर में एक प्लेसमेंट एजेंसी भी खोल रखा है। इस एजेंसी के माध्य से दोनों शातिर महिलाएं छत्तीसगढ़,झारखंड और पश्चिम बंगाल से महिलाओं को नोकरी का झांसा देकर मानव तस्करी का शिकार बनाया करती थी। दिल्ली पुलिस बरामद की गई महिलाओं की वापसी के लिए दोनों राज्यो के पुलिस प्रशासन से सम्पर्क करने में जुटी हुई है।

जशपुर पुलिस ने किया था एक महिला तस्कर को गिरफ्तार-
जानकारी के लिए बता दें कि सिटी कोतवाली पुलिस ने 25 अगस्त को ललकी बाई नामक एक झारखंड निवासी महिला तस्कर को गिरफ्तार किया था। इस महिला पर जशपुर की एक नाबालिग किशोरी सहित 4 लोगो को मानव तस्करी कर हरियाणा ले जाने का आरोप है। फिलहाल,आरोपी महिला न्यायिक हिरासत में है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!