Breaking Jashpur : छठवें दिन सामान्य हुआ शहर में जल आपूर्ति,विद्युत विभाग की यह बड़ी लापरवाही आई सामने

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था छठवें दिन सामान्य हो पाई। नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि नागपुर से 40 एचपी के दो नए पंप मंगा कर उसे शनिवार की रात को चालू कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि शहर में जल आपूर्ति यहां से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर स्थित डूमर टोली में स्थित एनीकट और इंटकवेल से किया जाता है। पांच दिन पूर्व इंटकवेल के दोनों पंप जल जाने से जल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई थी। पूरे शहर में पानी के लिए हाहाकार मच गया था। नगर पालिका ने टैंकर की मदद से नगरवासियों को राहत देने का प्रयास किया था,लेकिन यह ऊँट के मुंह मे जीरा साबित हो रहा था। शहरवासियों में भारी नाराजगी व्याप्त थी। पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी जल आपूर्ति बहाल करने के लिए दबाव में नजर आ रहे थे। ऐसे विकट समय मे पालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पहल करते हुए दो नए पम्प खरीदने के निर्देश दिए और 24 घण्टे के अंदर इसे नागपुर से मंगा कर चालू कर दिया। जल आपूर्ति बहाल हो जाने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।

डूमरटोली स्थित पंप हाउस

विद्युत विभाग की लापरवाही आई सामने-
जल संकट के इस पूरे घटनाक्रम में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि गुमला और कुनकुरी से रिपेयर कराया गया दोनों पम्प बिल्कुल ठीक काम कर रहा था। डूमर टोलीमे विद्युत विभाग द्वारा स्थापित किए गए ट्रांसफार्मर में तकनीकि खराबी की वजह से यह चालू नहीं हो रही थी।

विद्युत विभाग का खराब ट्रांसफार्मर

शनिवार को जब नया पम्प भी फिट करने के बाद चालू नही हुआ तो पालिका उपाध्यक्ष ने विद्युत विभाग से सम्पर्क किया। मौके पर पहुँचे इंजीनियर और तकनीकि कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को ठीक किया,इसके बाद पम्प चालू हो गए। जानकारी के लिए बता दे कि शुक्रवार को जले हुए पम्प की रिपयरिंग के बाद जब इसे चालू किया गया था तो ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। पालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर को बदलने को कहा गया है।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!