politics,Watch Video : जशपुर में दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन ने पूछा कहाँ है प्रशासनिक तंत्र,कांग्रेस ने इस तरह किया पलट वार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर नगर। द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क।  दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में चौकीदार एवं केयर टेकर के द्वारा एक दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म और 5 बच्चियों के साथ छेड़छाड़ के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है उन्होंने रायपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधान पाठक शराब पीकर स्कूल में पड़ा है, तो कहीं बेटियों के साथ ऐसी घटना हो रही है. प्रदेश में शासन तंत्र नाम की कोई चीज नहीं है. बेटियां सुरक्षित नहीं है.

छत्तीसगढ़ पूर्व CM डॉ रमन सिंह

वही मामले में कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा जशपुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है इस पर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी । घटना की जानकारी मिलते ही आरोपियों पर कार्यवाही की गई है यही तो फर्क है भूपेश सरकार और रमन सरकार पर ।

जशपुर जिले में संचालित आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में एक दिव्यांग बच्ची से रेप और 5 बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की गई है. नाबालिग दिव्यांग छात्राओं से आधी रात को शराब के नशे में चौकीदार ओर केयर टेकर के द्वारा घटना को अंजाम दिया था वही मामले में अतिरिक्त पुलिस अधिकारी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि महिला स्वीपर की शिकायत पर पीड़ित दिव्यांग बच्चियों के बयान लिया गया जिसके आधार पर एक मामले में चौकीदार नरेंद्र राम के खिलाफ 363,376 (2) ( L), 342 ipc , 5,6,9,10 पॉस्को एक्ट तथा दूसरे मामले में चौकीदार नरेंद्र राम व केयरटेकर राजेश राम के खिलाफ 354 का अपराध भी दर्ज किया गया है।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!