Advertisements

राष्ट्रपिता की जयंती पर युवक कांग्रेस के युवाओं ने निकाली 5 किलोमीटर की पदयात्रा, सत्य, अहिंसा के पुजारी और हिन्दुस्तान की आजादी के रहबर को किया याद,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क: राष्ट्रपिता महात्मां गांधी की जयंती पर युवक कांग्रेस के द्वारा तिरंगा स्वराज पदयात्रा का आयोजन किया। इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मां गांधी जी के सत्य अहिंसा और सदभाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दयात्रा एन ई एस कॉलेज से प्रारंभ हुई। जो शहर से 5 किलोमीटर दूर गम्हरिया गांधी प्रतिमा के पास पहुच कर समाप्त हुई। युवक कॉंग्रेस के द्वारा एन ई एस कॉलेज और गम्हरिया में स्थित महात्मा गांधी के मूर्ति में माल्यार्पण कर गांधी जी को याद किया।

Jashpur Breaking : शिक्षा में मंदिर में चोरों का धावा, 56 हजार का समान पार

इस अवसर पर युवक कॉंग्रेस के प्रदेश सचिव सहस्त्रांसु पाठक ने गांधी जी के जीवनवृत एवं कर्तत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन ही उनका संदेश है।  पूरा राष्ट्र उनका कृतज्ञ है। पाठक ने राष्ट्रपिता महात्मां गांधी के संदेश को आत्मसात करने तथा देश के विकास में सहभागी बनने का आहवान किया।


अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महामंत्री सरदार निर्मल सिंह ने इस अवसर पर देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मां गांधी जी के योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सोच एवं चिंता सदैव समाज के अंतिम पक्ति के व्यक्ति की ओर होती थी। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की मदद करना उनको फायदा पहुंचाने की कोशिश हम सब को निरंतर रूप से करनी चाहिए। युवा कांग्रेस महासचिव व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ खान ने महात्मा गांधी और उनके संदेशों की प्रासंगिकता को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सिद्धांत और उनके उपदेश आज की परिस्थितियों में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं और भारत के साथ ही पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रहे हैं। यहां तक कि जो लोग उनके विचारों का विरोध किया करते थे वे भी आज उनके अनुयायी बन रहे हैं।
इस दोरान कांग्रेस नेता सौरभ लकड़ा ने कहा कि गांधी जी  एक विचारधारा थे और उस विचारधारा को भारत के लोग ही नहीं विश्व के समस्त लोगों ने उस विचारधारा को अपनाया और अहिंसा परमो धर्म:के रास्ते पर चल कर ही उन्होंने देश को आजादी दिलाने में सफल हुए।

Breaking Jashpur : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के मुंबई से किया गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था आरोपी, इस तरह धर दबोचा पुलिस ने

युवा कांग्रेस महासचिव रिजवी अंसारी एव आफताब खान ने कहा कि दूसरे देशों में जहां सत्ता के लिए खूनी लड़ाईयां हुईं वहीं गांधी जी ने अहिंसा के बल पर ही भारत को आजादी दिला दी। यही नहीं उन्होंने छुआछूत जैसी बुराईयों से निजात दिलाकर भारतीय समाज को एक नई दिशा दी। तिरंगा स्वराज यात्रा में युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शहर साजिद इमाम जिलाध्यक्ष एनएसयूआई अभिषेक सिंह, युवा नेता विकास भगत,सलमान परवेज ब्लाक महामंत्री,शिवसागर कुमार राम,मनोज टोप्पो,चन्द्रप्रकास नाग,परमेस्वर राम,बिस्नु राम,अर्जुन मिंज,स्यामा राम,
व समस्त युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!