Advertisements

Breaking Jashpur : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के मुंबई से किया गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था आरोपी, इस तरह धर दबोचा पुलिस ने

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क जिले की संन्ना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया और उसके बाद फरार हो गया। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सन्ना में  23 वर्षीय युवती ने दिनांक 30.03.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुनील राम भगत दिनांक 15.07.2020 को प्रार्थिया के घर आया हुआ था, जहॉं प्रार्थिया को सुनील राम भगत द्वारा शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं उसके बाद भी शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन बाद सुनील राम भग अपने घर घाटतरी बच्छरांव थाना नारायणपुर चला गया और वहां भी प्रार्थिया को लेकर अलग-अलग तिथि में जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वही पीड़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के ख़िलाफ पुलिस ने धारा 376 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वही मे मामले की भनक लगते ही आरोपी आरोपी सुनील राम भगत फरार हो गया था,  जिसकी लगातार पुलिस तलाश कर रही थी इसी बीच  मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से आरोपी का लोकेशन मुंबई (महाराष्ट्र) में मिलने पर तत्काल  पुलिस टीम रवाना कर आरोपी का बांद्रा पुलिस मुंबई के सहयोग से आरोपी सुनील राम भगत को अभिरक्षा में लेकर थाना सन्ना लाया गया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया।  मामले में आरोपी सुनील राम भगत उम्र 24 वर्ष निवासी घाटतरी थाना नारायणपुर को दिनांक 30.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।  विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी के गिरफ्तारी में स.उ.नि. टेकराम सारथी, आर.क्र. 652 अनिल भगत, आर.क्र. 583 शिवषंकर राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!