Advertisements

Big Breaking Jashpur : पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुआ गो हत्या का संदिग्ध,तलाश में जुटी पुलिस

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। गौ हत्या के मामले में पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया गया सन्दिग्ध,आरक्षक को चकमा दे कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी केपी सिंह के मुताबिक गौ कसी के एक मामले फरार आरोपी राकेश कुजूर को 4 अक्टूबर को उसके गांव बम्हनी से पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया गया था। राकेश की निशान देही पर मामले के दो अन्य आरोपी सुशील,प्रसन्ना और एमरे कि तलाश के लिए एक आरक्षक आनंद खलको को राकेश की निगरानी के लिए शासकीय वाहन में छोड़ कर खरवाटोली बस्ती की ओर गए।। इसी दौरान,आरक्षक को चकमा दे कर राकेश फरार हो गया। थाना प्रभारी केपी सिंह की रिपोर्ट पर दुलदुला थाना में फरार आरोपी राकेश कुजूर के खिलाफ धारा 224 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!