जशपुर नगर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जिला प्रशासन द्वारा DMF मद से संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती अब इस संस्थान में सब इंस्पेक्टर,सूबेदार,प्लाटून कमांडर के पदों पर जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से लिखित एवम शारीरिक परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से आरम्भिक शारीरिक परीक्षण यथा लम्बाई,सीना फुट आँख इत्यादि परीक्षण किया गया।आज सभी पात्र 110 प्रतिभागियों के लिए विशेष ओरिएंटेशन प्रोग्राम नव संकल्प संस्थान में आयोजित किया गया,

जिसके मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रतिभागियों को सफलता प्राप्त करने के लिए विशेष टिप्स के साथ प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा पद के लिए विज्ञापन जारी किया गया है,अवसर उतने ही ज्यादा हैं,प्री मैन्स शारीरिक परीक्षा के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया ,साथ ही उन्हें सर्वप्रथम अपने लक्ष्य की और ध्यान केंद्रित करते हुए तैयारी के लिये प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों के लिए विशेष तौर पर सब इंस्पेक्टर रश्मि थॉमस ने भी संबोधित करते हुए महिला प्रतिभागियों को शारीरिक प्रशिक्षण हेतु आशवस्त किया ,कहा कि मैं स्वयं आपको सम्बंधित परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सहयोग प्रदान करूंगी।

पश्चात नव संकल्प के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने प्रेरित करते हुए प्रतिभागियों से कहा कि आपको विजय की कामना करते हुए प्रण लेना है, कि किसी भी स्थिति में मेरे लिए पद सुरक्षित है,और मुझे इससे लेना है।उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में आज तक में 110 रजिस्ट्रेशन हो चूका है। जो लगातार 5 घण्टे संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं। कार्यक्रम में रिज़र्व इंस्पेक्टर विमलेश देवांगन सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

कॉर्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन सहित नव संकल्प संस्थान के डॉ मिथलेश पाठक,धनेश्वर देवांगन,विनीत तिवारी,विवेक पाठक,सहित समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





