Advertisements

Politics : भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ को जलता हुआ छोड़,उत्तर प्रदेश में राजनीति करने का लगाया आरोप

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। कवर्धा जिले में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद बनी हुई तनाव की स्थिति के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को शहर के बस स्टेण्ड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंक कर,नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने पुतला दहन रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य नीतिन राय ने बताया कि कवर्धा में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शासन प्रशासन से स्थिति सम्हाले नहीं सम्हल पा रही है। ऐसे कठिन वक्त में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश की चिंता छोड़ कर,पार्टी के आकाओं को खुश करने के लिए उत्तर प्रदेश में जाकर बैठे हुए हैं। भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री,प्रदेश की जनता की चिंता करना छोड़ कर,अपना और कांग्रेस के हितों को प्राथमिकता दें रहें है। पार्टी के जशपुर मंडल के अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि महज ढाई साल के कांग्रेस के कुशासन में छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। राजधानी रायपुर से लेकर जशपुर तक आपराधिक तत्व,शासन प्रशासन पर भारी पड़ रहें हैं।

बस स्टैंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपाई

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिव्यांग केन्द्र में निवासरत बच्चियां भी सुरक्षित नहीं रह गई है। भाजपाईयों ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई घटना में मृत किसानों को 50 50 लाख रूपए का मुआवजा देने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर भी सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ना तो बस्तर के सिलेगर की पुलिस फायरिंग में मारे गए ग्रामीणों का दर्द महसूस होता है और ना ही जशपुर के दिव्यांग केन्द्र,लोदाम में किसान के आत्महत्या के मामले में पीड़ित स्वजनों को मुआवजा देने की सुध रहती है। सिर्फ अपनी कुर्सी बचाएं रखने के लिए,उत्तर प्रदेश में राजनीति ड्रामा करने में जुटे हुए हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!