Advertisements

Breaking Jashpur : चांवल घोटाला, मोदी सरकार का लाखों टन चावल डकार गई कांग्रेस,भाजपा ने राशन दुकानों में धरना देकर किया कांग्रेस के चावल घोटाला का विरोध, लगाया 1500 करोड़ से अधिक के घोटाले का आरोप, देखिये वीडियो….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क प्रधानमंत्री गरीब अनाज योजना में घोटाले का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राशन दुकानों में धरना देकर प्रदेश के भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने हितग्राहियों को सरकार द्वारा काटे गए चावल के मूल्य के बराबर नगद राशि खाते में जमा करने की मांग की है।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा ने शहर के तीन राशन दुकानों में धरना दिया। नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित राशन दुकान में नगरपालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता,भाजयुमों के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नीतिन राय,रूपेश सोनी सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। दरबारी टोली के राशन दुकान में भाजपा के मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,जिला मिडिया प्रभारी फैजान खान के साथ कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

वहीं,भागलपुर स्थित राशन दुकान में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत,नगरपालिका जशपुर के अध्यक्ष नरेश चंद्र साय,वरिष्ठ नेता नरेश नंदे,देवधन नायक,अरविंद भगत ने धरना दिया। धरना के दौरान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राशन दुकान में आए हितग्राहियों को कोरोनाकाल में केन्द्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए जारी किए गए चावल और दाल के निश्शुल्क वितरण के लिए अतिरिक्त कोटे की जानकारी देते हुए,सरकार से उनके हक का चावल मांगने का आग्रह किया।

नीतिन राय ने कहा कि केन्द्र सरकार पर झूठे आरोप लगा कर,राजनीति रोटी सेंकने वाले कांग्रेस के नेता,इस घोटाले पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? जशपुर शहर के मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि विधानसभा में प्रदेश सरकार इस बात को स्वीकार कर चुकी है कि केन्द्र सरकार से चावल का अतिरिक्त आाबंटन उसे मिल चुका है। फिर,यह चावल जरूरतमंदों में क्यों नहीं बांटा गया और चावल गया कहां?इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

जिला मिडिया प्रभारी फैजान खान ने प्रदेश सरकार पर 15 सौ करोड़ रूपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि कोराना के महाविपत्तिकाल में प्रदेश सरकार ने गरीबों के अनाज पर जो डाका डाला है,उसकी कीमत कांग्रेस को चुकानी होगी। जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत ने राशन दुकान के हितग्राहियों से आग्रह किया कि वे राशन दुकान जब भी आएं,केन्द्र सरकार द्वारा प्राथमिकता राशनकार्ड धारकों को प्रति सदस्य 5 किलो अतिरिक्त चावल के संबंध में जरूर पूछें। धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित किए जा रहे जनहित की योजनाओं की जानकारी से भी अवगत कराया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!