जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। एटीम मशीन को टेम्पर कर बैंक को ही 20 लाख का चूना लगा दिया। मामला जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को दो एटीएम बूथ में लगे हुए मशीन में छेड़छाड़ कर अज्ञात आरोपी ने बैंक से 20 लाख रुपये ठग लिए है। मामले में पुलिस द्वारा की गई प्रारम्भिक जांच के मुताबिक,शातिर आरोपी ने दो अलग अलग बैंक के एटीएम कार्ड का उपयोग कर 26 दिसम्बर 2020 से 1 जनवरी 2021 के बीच 10 लाख रुपए निकाले। शातिर ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर,नगद राशि निकालने के बाद भी राशि आहरित ना होने की शिकायत बैंक में कर दी। शिकायत की जांच के बाद बैंक ने शिकायत की जांच के बाद आहरित राशि को शातिर के खाते में जमा कर दी गई। ठगी का यह मामला उजागर होने अधिकारी भी हैरान है। माना जा रहा है कि शातिरों ने एटीएम मशीन को टेम्पर करने का कोई नया तरीका खोज निकाला है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।




